close

Important Announcement
Title, thumbnail ya video me agar abusing, adult ya sexually explicit content paya gaya to channel bina kisi warning ke permanent delete kar diya jayega. Yeh rule turant lagu hai. Ab tak 350+ channels delete kiye ja chuke hain. Kripya kisi bhi prakar ka adult ya abusive content upload na karein. Rule violate hone par channel bina bataye delete ho jayega.


— Team ApnaTube

Clipo Créer

Mela

RMJSHREE

1

11

भाइयों का प्यार और त्याग
​एक गाँव में राम और श्याम नाम के दो भाई रहते थे। दोनों के पास अपनी-अपनी जमीन थी और वे खेती करके अपना गुजारा करते थे। राम शादीशुदा था और उसके बच्चे थे, जबकि श्याम अकेला था।
​एक बार फसल की कटाई के बाद, दोनों ने अनाज को बराबर हिस्सों में बाँट लिया और अपने-अपने गोदामों में रख दिया। रात को श्याम ने सोचा, "भैया का परिवार बड़ा है, उन्हें मुझसे ज्यादा अनाज की जरूरत होगी।" वह चुपके से उठा और अपने अनाज के पाँच बोरे भैया के गोदाम में रख आया।
​उसी रात राम ने भी सोचा, "श्याम अकेला है, बुढ़ापे में उसका सहारा कौन बनेगा? उसे अभी से ज्यादा धन जोड़ना चाहिए।" राम ने भी चुपके से पाँच बोरे अनाज श्याम के गोदाम में डाल दिए।
​अगले दिन दोनों हैरान थे कि अनाज कम क्यों नहीं हुआ! कई दिनों तक यही चलता रहा। एक रात, जब दोनों बोरे लेकर एक-दूसरे के गोदाम की ओर जा रहे थे, तो रास्ते में टकरा गए। सच्चाई सामने आते ही दोनों की आँखों में आँसू आ गए और वे गले लग गए।
​कहानी की सीख
​सच्चा सुख दूसरों की मदद करने और निस्वार्थ प्रेम में ही छिपा है। जहाँ त्याग है, वहीं शांति है।

101306688983477572214

4

18

⁣मन्दरापुरा में पहली बार हुई रस्साकसी प्रतियोगिता, युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह
नोहर 23 मार्च क्षेत्र के गांव मंदरपुरा में सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पहली बार रस्साकसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में कुल 28 टीमों ने भाग लिया, जिससे पूरे गांव में उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए ग्राम विकास अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता गांव के युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने और नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित की गई। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में मेल-जोल और एकता की भावना मजबूत होती है।
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने पूरी ताकत और जोश के साथ मुकाबले किए। फाइनल मुकाबले में मोहम्मद दीपक फोर्स की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों में इरफान कायमखानी, सुशील कुमार, रफीक खान, लोकेन्द्र सिंह, सुमित सिंह और कप्तान इमरान कायमखानी की अहम भूमिका रही।
कार्यक्रम के अंत में विजेता टीम को 3100 रुपये और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया, जबकि उपविजेता टीम को 2100 रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। इस दौरान सरपंच प्रशासक सरिया बानो और ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
गांव में आयोजित इस खेलकूद कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखने को मिला और सभी ने इसे भविष्य में भी जारी रखने की बात कही।

Nohar Tez

2

6

#meri masumiyat
#clipo
#maanishkayal

MAANISH KAYAL

0

11

reel bhojpuri

hey_____ayush_____92 hey_____ayush_____92

4

21

जय श्री राम जय हनुमान जय श्री राम जय हनुमान और इस तरह का चैनल पर आप सभी को इस तरह ही शॉर्ट वीडियो मिलेगा और इसको फॉलो और लाइक कर देना🙏

Adityachaurasiyavlogs

4

20