ApnaTube Android App ab available hai.
Videos dekhiye, points earn kijiye aur apna content upload kijiye. Download App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.apnatube.in
Clipo Create
श्रीडूंगरगढ़।
मंगलवार अल सुबह श्रीडूंगरगढ़ के पास नेशनल हाइवे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जयपुर से बीकानेर जा रही मिलन ट्रेवल्स की स्लीपर बस हाईवे पर खड़े चारे से भरे ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर के बाद बस और ट्रेलर में भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
आग लगते ही बस ऑटो लॉक हो गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन बस के पीछे बने इमरजेंसी गेट के जरिए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। नाइट ड्यूटी ऑफिसर के अनुसार, इससे पहले ट्रेलर अपने आगे चल रहे एक ट्रक से टकराने के बाद हाईवे पर खड़ा हो गया था।
हादसे में स्लीपर बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और यात्रियों का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। घटना के बाद करीब दो घंटे तक नेशनल हाइवे पर यातायात बाधित रहा।
हादसे में बस चालक घायल हुआ है, जिसे इलाज के लिए बीकानेर रेफर किया गया है। राहत की बात यह रही कि इस भीषण हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
🇯🇵 जापान अब लोगों के कदमों से बिजली बना रहा है ⚡ वहाँ की सड़कों और मेट्रो स्टेशनों पर ऐसे स्पेशल टाइल्स लगाए गए हैं जो हर कदम को ऊर्जा में बदल देती हैं 💡 जब कोई उन पर चलता है, तो उसके वजन और मूवमेंट से टाइल्स पर दबाव पड़ता है, ये टाइल्स हल्का झुकती हैं और अंदर मौजूद पायज़ोइलेक्ट्रिक मटेरियल उस दबाव को बिजली में बदल देता है ⚙ हर कदम से थोड़ी-थोड़ी बिजली बनती है, लेकिन जब लाखों लोग एक दिन में चलते हैं, तो वही बिजली मिलकर LED लाइट्स, डिजिटल स्क्रीन और सेंसर तक को चला देती है 🌱 टोक्यो के शिबुया स्टेशन जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में, हर दिन लगभग 24 लाख कदम इस सिस्टम को ऊर्जा देते हैं 🌏 💡 fan‑made edit • entertainment only • no copyright intended 🌍✨ #जापान #japan #तकनीक #technology #innovation



