close

ApnaTube Android App ab available hai.
Videos dekhiye, points earn kijiye aur apna content upload kijiye. Download App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.apnatube.in

ApnaTube पर view कैसे बढ़ाए।

DESERT_VIBES avatar   
DESERT_VIBES
Apnatube पर क्रिएटर अपने views कैसे बढ़ाए, अर्निंग में कैसे सुधार करे।

Apnatube एक स्वदेशी प्लेटफॉर्म है, लोकल और छोटे क्रिएटर्स के लिए संभावनाओं का एक समुद्र है। जैसे चीन में सभी प्लेटफॉर्म अपने खुद के है वैसे ही भारतीय भी अपने डाटा की सुरक्षा , निजता के लिए इस प्लेटफॉर्म को सफल बना सकते है।  ये प्लेटफॉर्म लॉ इंफोर्समेंट एजेंसीज को भी उनके कार्यों में मदद करेगा।

लेकिन इस प्लेटफॉर्म को सफल बनाने के लिए कंटेंट क्रिएटर और सर्वर प्रबंधक दोनों को गंभीर होने की आवश्यकता है। में काफी टाइम से देख रहा हु सर्वर ने अपनी समस्याओं को fix किया है और इसकी परफॉर्मेंस में पहले से काफी सुधार हुआ है। लेकिन ये प्लेटफॉर्म 2025 में लॉन्च हो गया था और 1 साल में केवल 1 लाख + डाउनलोड्स कोई बहुत तेज गति नहीं कह सकते।

सर्वर को चाहिए कि इस प्लेटफॉर्म को अन्य मेटा प्लेटफॉर्म like यूट्यूब, Facebook, आदि पर इसको प्रमोट करे और उस पर पैसे खर्च करे। अगर हो सके तो इसकी लिस्टिंग करे ताकि फंड जुटा कर प्रमोट कर सके। इसके लिए सरकार की मदद ले सकते हो। 

यूट्यूब आदि मेटा प्लेटफॉर्म पर सफल  influencers को apnatube पर शिफ्ट करने के लिए उनको विशेष ऑफर दे। क्योंकि उनकी जरूरत इस प्लेटफॉर्म को है, प्लेटफॉर्म की जरूरत उनको नहीं है। Viewer को जब तक वहां कंटेंट मिलता रहेगा वो इधर शिफ्ट नहीं होंगे क्योंकि उधर हर कंटेंट उपलब्ध है। चीजे तभी सफल होती है जब उसमें uniqness हो कॉपी नहीं।

दूसरी बात क्रिएटर्स के लिए: - आप जैसा मन पड़े , जहां खड़े हो रिकॉर्ड करके वीडियो अपलोड कर देते जो, या अन्य प्लेटफॉर्म से वीडियो डाउनलोड कर इधर अपलोड कर देते हो, या बकवास लो क्वालिटी AI video upload करते हो। ऐसे नहीं होता है। सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता हैं। अच्छा और यूनिक कंटेंट बनाकर अपलोड करो, पहले शर्त यही है। उसके बाद आप अच्छी थंबनेल और की वर्ड प्लानर से की वर्ड चुने। यदि आपने आकर्षक थंबनेल लगाकर कर अंदर बकवास कंटेंट डाल दिया तो लोग दुबारा क्लिक नहीं करेंगे और ये प्लेटफॉर्म की विश्वनीयता को भी कम करेगा। आशा हे कि apnatube मेरे इस सुझाव पर ध्यान देगी।

धन्यवाद

 

Sneha Recipes
Sneha Recipes 4 months ago
bilkul sahi hai
1 0 Reply
Show more