110112192988019772053
110112192988019772053

110112192988019772053

      |      

Iscritti

   Video piaciuti

भारत दिवस
75 Visualizzazioni · 3 mesi fa

फतेहपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी

32 लाख की कीमत के 210 चोरी व गुमशुदा मोबाइल बरामद कर लौटाए असली मालिकों के चेहरे पर मुस्कान

फतेहपुर, उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में पुलिस अधीक्षक श्री अभिमन्यु मांगलिक के कुशल निर्देशन में चलाए गए विशेष अभियान के तहत सर्विलांस और सीसीटीएनएस टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस और सीईआईआर (CEIR) पोर्टल की मदद से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों सहित गैर-जनपदों और अन्य राज्यों से कुल 210 मल्टीमीडिया मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद किए गए इन स्मार्टफोन्स की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 32 लाख रुपये आंकी गई है।
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के बाद आज पुलिस लाइन स्थित सम्मेलन कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ पुलिस अधीक्षक ने स्वयं अपने हाथों से बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। अपने खोए हुए कीमती मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने फतेहपुर पुलिस की इस त्वरित व प्रभावी कार्रवाई की जमकर सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले के सभी थानों की सीसीटीएनएस टीम और जनपदीय टीम को गुमशुदा मोबाइलों की बरामदगी के लिए कड़े निर्देश दिए गए थे। टीम ने लगातार मॉनिटरिंग और समन्वय स्थापित करते हुए रिकॉर्ड समय में इतनी बड़ी संख्या में मोबाइल बरामद करने में सफलता पाई है। बरामदगी के आंकड़ों पर गौर करें तो सबसे ज्यादा 23 मोबाइल थाना असोथर, 17 मोबाइल थाना हथगाम और 16 मोबाइल थाना खागा पुलिस द्वारा बरामद किए गए हैं। इसके अलावा कोतवाली, मलवां, बिंदकी और हुसैनगंज जैसे विभिन्न थानों की टीमों ने भी इस अभियान में सराहनीय भूमिका निभाई है।