最新视频

भारत दिवस
12 意见 · 24 小时 前

बांदा, बबेरू थाना क्षेत्र के मुरवल गांव में घरेलू विवाद के खूनी अंजाम ने पूरे इलाके को दहला दिया है। यहां एक सिरफिरे पति ने अपनी ही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी निर्मम हत्या कर दी और वारदात के बाद मौके से फरार हो गया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मृतका की बेटी कोचिंग से घर लौटी और अपनी मां का खून से लथपथ शव देख उसकी चीख निकल गई। बेटी के शोर मचाने पर जुटे ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार के मुताबिक, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

भारत दिवस
2 意见 · 2 天 前


रिपोर्ट - मुलायम चंद्र


Bharat Diwas News
​"The Voice of Truth, Courage, and Integrity"

显示更多